चुरू
तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया ने की रामा श्यामा, कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू
द्वारा Jaipur Times

तारानगर
तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया ने अपने निवास स्थान तारानगर में होली की रामा श्यामा की। विधायक बुड़ानिया ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया एवं होली पर्व की शुभकामना दी। विधायक बुड़ानिया के निवास स्थान पर आसपास के क्षेत्र के लोगों का पूरे दिन आना जाना जारी रहा। विधायक बुड़ानिया ने कहा हमारे सभी त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते है। इसलिए हमें त्यौहारों से प्रेरणा देते है। इस मोके पर उनके साथ प्रधान संजय कस्वां, बीडीसी सदस्य मोहर सिँह ज्याणी, पार्षद हरिसिंह बेनिवाल, राजेंद्र सिँह मालसर, मानसिंह सैनी, बाबू हुसैन कुरैशी, मदनगिरी गोस्वामी, सुरजीत वर्मा, शरीफ लुहार, हर्ष शर्मा, आशीब इक़बाल, प्रकाश खैरवा सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
