Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राजस्थान

हितेश विश्वकर्मा के जन्मदिवस पर श्री बजरंग सेना ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

श्री बजरंग सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा के जन्मोत्सव पर राजस्थान में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया, जिसमें सैकड़ों पौधे लगाए गए।

द्वारा Jaipur Times
हितेश विश्वकर्मा के जन्मदिवस पर श्री बजरंग सेना ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

श्री बजरंग सेना राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तंवर के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा के जन्मोत्सव पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
 श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष  राजेन्द्र सिंह तंवर के नेतृत्व में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी एकत्रित हुए।

इस पर्यावरणीय पहल के अंतर्गत सैकड़ों छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया, जिससे न केवल पर्यावरण को संबल मिलेगा, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तंवर ने इस अवसर पर कहा: "राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश विश्वकर्मा जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और सामाजिक जागरूकता को समर्पित है। उनके जन्मदिवस पर वृक्षारोपण करके हम न केवल उन्हें सम्मान अर्पित कर रहे हैं, बल्कि पर्यावरण की रक्षा हेतु अपनी जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।"

श्री बजरंग सेना के इस प्रयास की सभी उपस्थितजनों ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

हितेश विश्वकर्मा के जन्मदिवस पर श्री बजरंग सेना ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश