sujangarh
प्रवीण ने पिर्यसन पीटीई परीक्षा पास की
द्वारा Jaipur Times

सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय लुहारागाड़ा स्थित सीताराम कॉलोनी में रहने वाले 19 वर्षीय प्रवीण प्रजापत ने पिर्यसन पीटीई एकेडमिक परीक्षा पास की है। उनका ऑवरऑल स्कोर 59 रहा। ये परीक्षा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी भाषा दक्षता को परखने के लिए आयोजित की जाती है, जो विदेश में उच्च शिक्षा, वर्क वीजा और माइग्रेशन के लिए मान्य है। अशोक कुमार प्रजापत व प्रमीला प्रजापत के पुत्र प्रवीण ने हिंदी मीडियम में रहते हुए ये सफलता हासिल की है। प्रवीण की सफलता पर समाज के लोगों ने खुशी जताई, वहीं सफलता का श्रेय शिक्षक अंकित भारद्वाज को दिया।
फोटो केप्शन: सुजानगढ़-प्रवीण प्रजापत।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
