महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नवीन विद्याधर नगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया

जयपुर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झोटवाड़ा सिटी शिक्षा ब्लॉक के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नवीन विद्याधर नगर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक दिलीप सिंह शेखावत ने योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थित शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं व्यायाम क्रियाएं करवाईं।
कार्यक्रम में लगभग 100 शिक्षकों ने भाग लेते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झोटवाड़ा सिटी संतोष वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के साथ-साथ विद्याधर नगर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता पंकज गोयल ने भी सहभागिता कर योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य करुण चौधरी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनकर शर्मा द्वारा किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश दिया।
प्रतिक्रियाएं
टिप्पणियां
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
