जिला कलेक्टर का देवली दौरा , मंहगाई राहत कैम्प व अभियान का किया निरीक्षण।

जिला कलेक्टर का देवली दौरा , मंहगाई राहत कैम्प व अभियान का किया निरीक्षण।

 देवली 3 मई, टोंक जिला कलेक्टर चिन्मय गोपाल ने बुधवार को देवली का दौरा किया,इस दौरान कलेक्टर ने नगरपालिका एवं  पंचायत समिती मे चल रहे  राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अभियान मंहगाई राहत स्थाई कैम्प एवं प्रशासन शहरो के संग अभियान का निरीक्षण किया । इसके पश्चात् मंहगाई राहत स्थाई कैम्प में प्राप्त प्रकरणो की समीक्षा करते हुए रजिस्ट्रेशन  हेतु आए लाभार्थियो को किट प्रदान किये। जिला कलेक्टर  पालिका प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओ से काफी प्रभावित नजर आई एवं कैम्प की सभी व्यवस्थाओ को सुव्यवस्थित बताते हुए अधिशाषी अधिकारी सुरेश मीणा की प्रशंसा की । इस दौरान चिन्मय गोपाल ने अभियान के दौरान अधिक से अधिक लाभार्थियो को लाभान्वित करवाने एवं आवश्यक व्यवस्थाओ के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए। बाद मे जिला कलेक्टर  नगरपालिका क्षेत्र में प्रगतिरत व पूर्ण विभिन्न विकास कार्यो अन्तर्गत इण्डोर स्टेडियम निर्माण कार्य एवं विभिन्न पार्को के सौन्दर्यकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान भारत भूषण गोयल आर.ए.एस., सुरेश कुमार मीणा अधिशासी अधिकारी, सुमित कुमार खोरवाल सहायत अभियन्ता, सौरभ जिन्दल उपाध्यक्ष नगरपालिका देवली, विनोद पुजारी, पंकज जैन पार्षद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।