भजनलाल ने दी वाजपेयी की जन्म शताब्दी व सुशासन दिवस पर शुभकामनाएं

Dec 24, 2024 - 20:59
 0
भजनलाल ने दी वाजपेयी की जन्म शताब्दी व सुशासन दिवस पर शुभकामनाएं


जयपुर टाइम्स 
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी व सुशासन दिवस (25 दिसम्बर) पर शुभकामनाएं दी है। शर्मा ने कहा कि वाजपेयी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता और दूरदर्शी नेता थे, जिनके नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की ओर से शुरू की गई स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और सर्वशिक्षा अभियान जैसे जन-कल्याणकारी निर्णयों ने देश के विकास को नई गति दी। उनके नेतृत्व में मई, 1998 में पोकरण में किए गए परीक्षणों से भारत परमाणु शक्ति के रूप में उभरा। मुख्यमंत्री ने आमजन से उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित, प्रतिबद्ध और निर्भीक होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।