Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

संवाद से समाधान द्वारा समृद्ध होता राजस्थान, स्वास्थ्य व जन सुविधा की सुनिश्चितता हमारी प्राथमिकता : राठौड़

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जन संवाद कार्यक्रम में सुनी जनता की समस्याएं, जयपुर में जन समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जन संवाद, भजनलाल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, संवाद से समाधान द्वारा विकसित राजस्थान

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
संवाद से समाधान द्वारा समृद्ध होता राजस्थान, स्वास्थ्य व जन सुविधा की सुनिश्चितता हमारी प्राथमिकता : राठौड़

जयपुर l कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में सामूहिक मंथन और सामूहिक सलाह के आधार पर ही जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार करती है और संवाद के माध्यम से राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाने की दिशा में तेजी से कम कर रही है इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी सामूहिक संवाद और सामूहिक सलाह के आधार पर अपने निर्वाचन क्षेत्र का विकास तो कर ही रहे हैं इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जो जो डिपार्टमेंट राठौर को दिए हुए हैं उन सब डिपार्मेंट का बहुत ही अच्छी तरह से संचालन भी कर रहे हैं राठौर की गिनती भजनलाल सरकार के उत्कृष्ट मंत्रियों में होती है, भले ही राठौड़ राजस्थान में पहली बार सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए हो लेकिन केंद्र की मोदी सरकार में पूर्व में राठौर ने मंत्री पर शानदार तरीके से संपादित किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी डिपार्टमेंट राठौर को दिए थे उन डिपार्मेंटों का बहुत ही खूबसूरती के साथ संचालन किया था अब पिछले सवा दो साल में प्रदेश की भजनलाल सरकार में भी राठौर को कई महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट दिए हुए हैं जिन्हें बहुत ही अच्छी तरह से राठौर संभाले हुए हैं l राठौर के बारे में कहा जाता है कि राठौर हमेशा सामूहिक सलाह और सामूहिक सलाह के आधार पर काम करने में ज्यादा विश्वास रखते हैं इसीलिए राठौर नियमित रूप से अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात करते रहते हैं और उनसे क्षेत्र के विकास और कई अन्य मामलों को लेकर सलाह देते रहते हैं तो दूसरी तरफ अपने अधीन विभागों में भी कामकाज के लिए और नवाचार के लिए सलाह लेने से परहेज नहीं करते,l

राठौड़ ने शनिवार को भी जयपुर स्थित अपने आवास जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें क्षेत्रवासियों व अन्य लोगों की परेशानियां, मुद्दे और जरूरतों का संज्ञान लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के लिए 'ऑन द स्पॉट' निर्देश दिए।

इस दौरान विभिन्न जन समर्पित योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार जताया। कर्नल ने सभी के सद्भाव का अभिवादन किया। इस मौके पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि जनता के साथ पूरे समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना ही एक संवेदनशील सरकार का कर्तव्य है। हम जनता की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं l

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।