Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया 90 लाख की पेयजल पाइपलाइन का शिलान्यास

जयपुर। केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 58 एवं 62 में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर जानकारी भी साझा की। यह हमने यह संकल्प भी लिया था कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो-ढाई वर्षों से इसी संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करते हैं जिसके कारण छोटी से छोटी समस्या की जानकारी भी तुरंत मिल जाती है और उसका शीघ्र समाधान किया जाता है।

राठौड़ ने इस अवसर पर 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई पेयजल पाइपलाइन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर जल का संकल्प लिया है, उन्हीं के सपने को पूरा करने के लिए ये प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह,नितिन नबीन, जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ के मार्गदर्शन में देश तरक्की के नए आयाम छू रहा है। राठौड़ ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में दो कक्षाओं के निर्माण के लिए विधायक कोटे से सहायता राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि गांवों से लोग अपने घर और सुविधाएं छोड़कर अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए शहरों में आते हैं उन्हें यहां ये सभी बुनियादी सुविधाएं और अवसर मिले, यह हमारी जिम्मेदारी है। राठौड़ ने क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि नेवटा-सांझरिया क्षेत्र में सीवरेज लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। पृथ्वीराज नगर में करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज कार्य प्रगति पर है जबकि सिरसी रोड से मुंडियारामसर तक लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज परियोजना तैयार की जा चुकी है।

डाउनलोड

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।