Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा संबंधी पोस्टर का किया विमोचन

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा संबंधी पोस्टर का किया विमोचन

चूरू, 11 दिसंबर। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को जिला कलक्टर कार्यालय में प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा संबंधी पोस्टर का विमोचन किया और अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक बुनियादी यातायात नियमों का पालन करे तो अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
उन्होंने संबंधित विभागों को व्यापक स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियां तथा हेलमेट एवं सीटबेल्ट के अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, डीटीओ नरेश कुमार बसवाल एवं यातायात पुलिस प्रभारी हंसराज सहित अन्य मौजूद रहे।