Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के पिता लक्ष्मण सिंह का निधन 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के पिता लक्ष्मण सिंह का निधन 


जयपुर टाइम्स
जयपुर(कासं.)। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। इसकी सूचना देते हुए कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दी। जयपुर के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पांच्यावाला, जयपुर में किया जाएगा। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने पिता की ओर से दी गई शिक्षा व राष्ट्रभक्ति को सर्वोच्च मानते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 'बड़े ही दुःख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिताश्री कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पांच्यावाला, जयपुर में किया जाएगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।