Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

मकर संक्रांति पर हिंगोनिया गौशाला में 56 भोग और 51 कुंडीय यज्ञ का आयोजन 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
मकर संक्रांति पर हिंगोनिया गौशाला में 56 भोग और 51 कुंडीय यज्ञ का आयोजन 

जयपुर के गुप्त वृंदावन धाम स्थित हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में मकर संक्रांति के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन होगा। श्रीकृष्ण बलराम गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 14 जनवरी को 51 कुंडीय महामंत्र यज्ञ और गौमाता को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में नगर निगम मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर और हेरिटेज मेयर कुसुम यादव मुख्य अतिथि होंगी। आयोजन के दौरान भक्तगण गौमाता की हरा चारा सेवा और परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गायों में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है और मकर संक्रांति पर गौ सेवा और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए पतंग उड़ाने की भी व्यवस्था की गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी होगी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।