Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

जयपुर जिला प्रशासन ने भूमिहीन सरकारी संस्थानों के लिए 236 बीघा भूमि आवंटित 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
जयपुर जिला प्रशासन ने भूमिहीन सरकारी संस्थानों के लिए 236 बीघा भूमि आवंटित 

जयपुर, 09 जनवरी:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में जयपुर जिला प्रशासन ने पिछले तीन महीनों में अभियान चलाकर भूमिहीन विद्यालयों, खेल मैदानों और सरकारी कार्यालयों के लिए 236 बीघा से अधिक भूमि का आवंटन किया है।

49 संस्थानों को भूमि आवंटित:
इस अभियान के तहत जिला प्रशासन ने 49 भूमिहीन सरकारी विद्यालयों, खेल मैदानों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सरकारी विभागों के कार्यालयों के लिए भूमि आवंटित की। यह भूमि शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक न्याय, कृषि और अन्य विभागों की जरूरतों को पूरा करेगी।

खेल और शिक्षा को बढ़ावा:
भूमि आवंटन से विद्यालयों और खेल मैदानों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा और खेल सुविधाएं मिलेंगी। खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का अवसर मिलेगा, जबकि चिकित्सा और अन्य सरकारी सेवाओं में सुधार होगा।

पिछले तीन महीनों में 110 प्रकरणों में भूमि आवंटन की यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उल्लेखनीय उपलब्धि है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।