Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

जयपुर में सर्दी से बचाव: 8 अस्थायी और 7 स्थायी रैन बसेरों का संचालन शुरू 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
जयपुर में सर्दी से बचाव: 8 अस्थायी और 7 स्थायी रैन बसेरों का संचालन शुरू 

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर जयपुर ने सर्दियों में बेघर और आश्रयविहीन लोगों को राहत देने के लिए 8 अस्थायी और 7 स्थायी रैन बसेरों का संचालन प्रारंभ किया है। आयुक्त रूकमणि रियाड़ के नेतृत्व में इन आश्रय स्थलों पर रजाई-गद्दे, अलाव, प्राथमिक उपचार, मुफ्त दवाइयां, और पीने के पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अस्थायी रैन बसेरों में राम निवास बाग, गांधी नगर रेलवे स्टेशन, और मालवीय नगर पुलिया सहित आठ स्थान शामिल हैं, जबकि स्थायी रैन बसेरे गांधी घर, बांगड़ अस्पताल परिसर, और सांगानेर नगर निगम भवन समेत सात जगहों पर संचालित हैं।

यह पहल ठंड में मानवता की सेवा और बेघर लोगों को सुरक्षित आश्रय देने के उद्देश्य से की गई है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।