Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत


फुलेरा(राजकुमार देवाल) जोबनेर रोड स्थित उद्योग नगर मे गुरुवार को प्रातः कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान दो वर्षीय अभियांशु पुत्र अरविन्द शर्मा निवासी उद्योग नगर के के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को कचरा संग्रहण वाहन कि चपेट में आने से मासूम घायल हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों समेत परिजन गंभीर घायल बच्चे को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जयपुर रैफर कर दिया । रास्ते में जयपुर जाते वक्त बच्चे ने दम तोड़ दिया इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जाकर मौका मुहायना किया । खबर लिखे जाने तक पुलिस में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है ।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।