Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा 'सोणो राजस्थान': तीज की सवारी, हवेलियां और रेगिस्तान में खेती करेंगी आकर्षित

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा 'सोणो राजस्थान': तीज की सवारी, हवेलियां और रेगिस्तान में खेती करेंगी आकर्षित

जयपुर | 5 घंटे पहले

26 जनवरी 2025 को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में राजस्थान की झांकी 'सोणो राजस्थान' की थीम पर तैयार की जा रही है। इस झांकी में तीज माता की सवारी, शेखावाटी की हवेलियां, झरोखे और पारंपरिक चित्रकारी को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके साथ ही राज्य में हो रहे विकास को दिखाने के लिए इसे टेक्नोफ्रेंडली बनाया गया है। झांकी में रेगिस्तान में खेती की झलक भी दिखेगी। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब झांकी की फाइनल डिजाइन तैयार हो रही है।

राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग ने ललित कला अकादमी को झांकी के निर्माण के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया है। इसका मॉडल और डिजाइन जयपुर के वरिष्ठ चित्रकार हरशिव शर्मा तैयार कर रहे हैं। झांकी का निर्माण रक्षा मंत्रालय द्वारा अनुमोदित एजेंसी द्वारा दिल्ली में किया जाएगा।

इस झांकी के जरिए राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर और विकास की कहानी को अनोखे अंदाज में पेश किया जाएगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।