Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

डिप्टी सीएम दीया कुमारी की पहल पर कल से होगा आयोजन 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
डिप्टी सीएम दीया कुमारी की पहल पर कल से होगा आयोजन 

-

गायन, वादन व नृत्य का साक्षी बनेगा गुलाबी शहर
जयपुर टाइम्स
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की अभिनव पहल व दिशा-निर्देशों के तहत पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की गई सांस्कृतिक संध्या कल्चरल डायरीज शृंखला के तहत शुक्रवार व शनिवार 29 व 30 नवम्बर को अल्बर्ट हॉल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इन प्रस्तुतियों के दौरान जयपुर वासियों सहित विदेशी व देसी पर्यटकों को गायन, वादन व नृत्य का शानदार संगम देखने को मिलेगा। 29 नवम्बर को अल्बर्ट हॉल पर किशनगढ़ के कलाकारों की ओर से चरी व घूमर नृत्यों के साथ ही अलवर के कलाकारों की ओर से भपंग वादन की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी साथ ही खातु सपेरा विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। उनके समूह का कालबेलिया नृत्य जिसमें तीन पीढियां एक साथ नृत्य की प्रस्तुति देंगी। शनिवार 30 नवम्बर को जयपुर के इंडी फोक ग्रुप युग्म बैंड की प्रस्तुति के साथ लोक वाद्य यंत्र रावण हत्था वादन प्रस्तुत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की पहल पर लोक कलाकारों को मंच प्रदान करते हुए उन्हें सम्बल प्रदान करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से कल्चर डायरीज नाम से पाक्षिक सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत की गई है, इस पाक्षिक सांस्कृतिक श्रृंखला की पहली दो दिवसीय प्रस्तुतियां नवम्बर के दूसरे पखवाड़े में अल्बर्ट हॉल पर आयोजित हो चुकी है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।