Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

संविधान दिवस पर जयपुर में भव्य पदयात्रा, 15 हजार युवा लेंगे हिस्सा  

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
संविधान दिवस पर जयपुर में भव्य पदयात्रा, 15 हजार युवा लेंगे हिस्सा  

जयपुर। संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को जयपुर के चित्रकूट स्टेडियम में युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 15 हजार से अधिक युवा भाग लेंगे और संविधान की उद्देशिका का वाचन करेंगे।

पदयात्रा के मुख्य आकर्षण
-बैंडवादन: सेना, राजस्थान पुलिस, आरएसी और निजी संस्थानों के बैंड द्वारा प्रदर्शन।
-सांस्कृतिक कार्यक्रम: पर्यटन विभाग के सहयोग से चरी नृत्य और कच्छी घोड़ी जैसी प्रस्तुतियां।
- सेल्फी बूथ: युवाओं के लिए सेल्फी बूथ आकर्षण का केंद्र होंगे।
- महापुरुषों की वेशभूषा: युवा भारत माता, डॉ. भीमराव अंबेडकर, और सरदार पटेल जैसे महापुरुषों की वेशभूषा में नजर आएंगे।

प्रदेशभर में प्रतियोगिताएं
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी:
1. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: “भारत की मुख्य उपलब्धियां” थीम पर सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों के लिए।
2. निबंध प्रतियोगिता: जिला स्तर पर "विकसित भारत" थीम पर आयोजन।
3.स्टार्टअप चैंपियनशिप: राज्य स्तर पर प्रतियोगिता।
4. राष्ट्रीय चैंपियनशिप: नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित होगी।

भाग लेने वाले
कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, पुलिस, सेना, होमगार्ड और विभिन्न शैक्षणिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सभी गतिविधियों को माई भारत पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।