Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

चाकसू कस्बे में शहरी आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों का लोकार्पण

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
चाकसू कस्बे में शहरी आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों का लोकार्पण

जयपुर टाइम्स

चाकसू - (निस.) चाकसू कस्बे के चिकित्सा व्यवस्था का अधिक से अधिक लोगों को फायदा मिलता रहे उसके लिए शीतला माता एवं गरूड़वासी चौराहे पर सोमवार को जनता क्लीनिक का लोकार्पण चाकसू विधायक द्वारा किया गया। चाकसू बीसीएमओ डॉ सौम्य पंडित ने बताया कि चाकसू कस्बे में शहरी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (जनता क्लिनिक ) के लोकार्पण किया गया। वहीं लोकार्पण कार्यक्रम समारोह में चाकसू विधायक रामावतार बैरवा ने अपने कर कमलों द्वारा लोकार्पण किया गया। वहीं बताया कि शीतला माता व गरूड़वासी रोड़ चाकसू की आम जनता को चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी अच्छी सुविधा मिलेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान इस चाकसू प्रधान उगन्ता देवी चौधरी, कृषि उपज मंडी पूर्व अध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष रामधन सैनी व नगर पालिका के पार्षदगण सहित आम जन मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।