Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

मरूधरा में सर्दी बढ़ी, सीकर रहा सबसे ठंडा शहर 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
मरूधरा में सर्दी बढ़ी, सीकर रहा सबसे ठंडा शहर 


जयपुर टाइम्स
जयपुर। प्रदेश में ठंडक ने दस्तक दे दी है। नश्तर सी चुभने वाली ठंडक का हल्का अहसास होने लगा है। राजस्थान में सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बन गया है। न्यूनतम तापमान में सीकर ने हिल स्टेशन माउंट आबू को भी पीछे छोड़ दिया है। बीते 24 घंटों में सीकर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं माउंट आबू में न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री रहा। पिछले तीन दिनों में प्रदेश का मौसम एकदम से पलट गया है, जिससे अब दिन के समय भी ठंड महसूस होने लगी है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के चलते लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। कई जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री तक लुढ़क चुका है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 16 नवंबर को सीकर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री था, जो 19 नवंबर को 7.2 डिग्री तक उतर गया। सीकर के पास फतेहपुर में न्यूनतम पारा 7.5 डिग्री रहा, चूरू में न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया, अंता-बारां में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रहा। बीते 24 घंटों में प्रदेश में बाड़मेर सबसे गर्म प्रदेश रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में अधिकतम पारा 28 डिग्री व न्यूनतम 13.8 डिग्री रहा। अगले 5 दिनों में यहां अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा देखने को मिल सकता है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।