Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

पुष्कर मेला 2024: 5100 महिलाओं ने 51 हजार दीपों से बनाया रिकॉर्ड, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रहीं साक्षी 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
पुष्कर मेला 2024: 5100 महिलाओं ने 51 हजार दीपों से बनाया रिकॉर्ड, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रहीं साक्षी 

अजमेर, 15 नवंबर।
श्री पुष्कर मेला 2024 के दौरान कार्तिक पूर्णिमा पर सरोवर के 52 घाटों पर ऐतिहासिक महाआरती और दीपदान का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने जयपुर घाट पर पूजा-अर्चना की।

समारोह में 5100 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में 51 हजार दीपों का सामूहिक दीपदान किया, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मान्यता दी। कार्यक्रम में जयपुर घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। आयोजन में राजीविका समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में नगाड़ा वादन, आतिशबाजी, और राज्य की खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की गई। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।