Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

राज्यपाल ने गुरु नानक जयंती पर शुभकामनाएं दी

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
राज्यपाल ने गुरु नानक जयंती पर शुभकामनाएं दी


जयपुर, 14 नवम्बर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाए जाने वाली गुरु नानक जयंती (15 नवम्बर) के उपलक्ष्य पर प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल बागडे ने कहा कि सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव ने अपने पूरे जीवन में मानव कल्याण के लिए ही कार्य किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जयंती सामाजिक न्याय के लिए की गयी उनकी निस्वार्थ सेवा को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का पावन पर्व है।
————
राजेश व्यास/आकाश

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।