झुंझुनू
महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

जयपुर टाइम्स
झुंझुनू। विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव 2024 के उपलक्ष में महिला मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महिला व बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आगामी चुनाव में सभी मतदाता विशेषकर महिला मतदाता को जागरूक कर मतदान प्रतिशत में वृद्धि के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट से विभाग के कार्यालय तक रैली का आयोजन किया गया जिसे उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में महिला व बाल विकास, महिला अधिकारिता व चिकित्सा विभाग के कार्मिक व छात्राओं सहित लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
