Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

उपचुनाव में वसुंधरा राजे की एंट्री: क्षेत्रीय प्रभाव के अनुसार नेताओं की जिम्मेदारी तय   राठौड़ झुंझुनूं और पूनिया दौसा से रहेंगे दूर, प्रमुख नेताओं को प्रभाव वाले क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
उपचुनाव में वसुंधरा राजे की एंट्री: क्षेत्रीय प्रभाव के अनुसार नेताओं की जिम्मेदारी तय   राठौड़ झुंझुनूं और पूनिया दौसा से रहेंगे दूर, प्रमुख नेताओं को प्रभाव वाले क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी

जयपुर। विधानसभा की 7 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा ने प्रचार के लिए रणनीतिक रूप से अपनी ताकत झोंक दी है। सूत्रों के अनुसार, इस बार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी प्रचार अभियान में शामिल किया जा सकता है। इसकी संकेत स्वयं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने दिए हैं।

पार्टी ने जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के लिए नेताओं को उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में ही प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत झुंझुनूं में मदन राठौड़ और दौसा में सतीश पूनिया को प्रचार से दूर रखा गया है ताकि पार्टी को किसी संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सभी सातों सीटों पर प्रचार करेंगे। इनके अलावा अन्य किसी भी स्टार प्रचारक को सभी सीटों पर भेजने का निर्णय नहीं लिया गया है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।