Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

खामेनेई की धमकी, बोले इजराइल ने कर दी गलती 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
खामेनेई की धमकी, बोले इजराइल ने कर दी गलती 


जयपुर टाइम्स
दुबई। ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला खामेनेई ने इस्राइल को धमकी दी है और कहा है कि इस्राइल ने ईरान पर हमला कर गलती कर दी है। ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा कि इस्राइल को ईरानी लोगों की ताकत, दृढ़ संकल्प की ताकत समझानी होगी। खामेनेई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'यहूदी शासन ने दो रात पहले गलत कदम उठाया है। हमें दृढ़ संकल्प, ईरानी लोगों की पहल और ताकत दिखानी होगी।
गौरतलब है कि इस्राइल ने हाल ही में ईरान पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों की पुष्टि इस्राइल और ईरान दोनों ने की थी। इस्राइल ने ये हमले ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए। हालांकि इन हमलों में हुए नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। ईरान ने हमलों के बाद बयान जारी कर बताया कि उनके हवाई सुरक्षा सिस्टम ने इस्राइल के हमले को नाकाम कर दिया। यही वजह है कि ईरान के सर्वोच्च नेता ने इस्राइल हमलों को लेकर कहा कि इन्हें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर नहीं पेश करना चाहिए और न ही इन्हें बहुत हल्के में लेना चाहिए। हालांकि खामनेई ने जवाबी हमले करने की बात से परहेज किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।