Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

पुलिस शहीद दिवस गार्ड ऑफ ऑनर और परेड के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

जयपुर— पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक पर सुबह साढ़े 7 बजे गार्ड ऑफ ऑनर और परेड के साथ शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पिछले एक वर्ष के दौरान देशभर में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को नमन किया गया।

राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर भी पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिनमें शहीदों के बलिदान को याद किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।