Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

स्वयंसेवकों का नरैना में पथ संचलन 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

नरैना (निसं)। विजयादशमी उत्सव एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 99 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर में संघ के स्वयंसेवको द्वारा पथ संचलन किया गया। गणवेश धारण किये स्वयंसेवक घोष वादन व कदमताल करते हुए चल रहे थे। पथ संचलन दादू द्वारा परिसर स्थित पंगत मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुआ पुनः पंगत मैदान पहुंचकर विसर्जित हुआ। पथ संचलन का जगह जगह पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया गया। पथ संचलन के मंत्री मोहल्ला से निकलने के दौरान नरैना मूल के जयपुर निवासी अरुण मंत्री ने अपने पुत्र प्रखर मंत्री के साथ अपने पैतृक निवास के बाहर से पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।
संलग्न फोटो

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।