Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

यपुर ग्रेटर निगम इस दिवाली पांच बत्ती की सजावट राइजिंग राजस्थान' थीम पर एमओयू करती कंपनियों की दिखेगी झलक

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
यपुर ग्रेटर निगम इस दिवाली पांच बत्ती की सजावट राइजिंग राजस्थान' थीम पर एमओयू करती कंपनियों की दिखेगी झलक

इस साल जयपुर के पांच बत्ती पर दिवाली की सजावट 'राइजिंग राजस्थान' थीम पर की जाएगी, जिसमें विदेशी मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ सरकार के एमओयू को प्रदर्शित करते हुए रोजगार बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा। यह निर्णय ग्रेटर नगर निगम जयपुर के भवन समिति चेयरमैन जितेंद्र श्रीमाली और व्यापार मंडल एमआई रोड व जयपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच सोमवार को हुई बैठक में लिया गया।

बैठक के बाद अधिकारियों और व्यापारियों ने एमआई रोड का दौरा किया, जहां दीपावली की तैयारियों का जायजा लिया गया। चेयरमैन श्रीमाली ने पांच बत्ती से सांगानेरी गेट तक सफाई, रोड लाइट की मरम्मत और सड़कों के गड्ढों को जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि इस बार की सजावट का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। अन्य बाजारों में भी इसी तरह की तैयारियां की जाएंगी, जिसके लिए निगम अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।