जयपुर
महिला किसान दिवस: राजस्थान में सिर्फ 10% महिलाओं के पास खेती का मालिकाना हक, कई जिलों में हालात और बदतर
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

देशभर में महिलाओं के नाम पर मात्र 14% खेत हैं, जबकि राजस्थान में यह आंकड़ा केवल 10.12% है। हरियाणा जैसे राज्यों में यह संख्या तकरीबन 15% है, लेकिन राजस्थान के कई जिलों में यह संख्या काफी कम है। गंगानगर और हनुमानगढ़ में तो केवल 3% से कुछ ज्यादा महिलाएं खेतों की मालिक हैं। बीकानेर में यह संख्या लगभग 18% है, जो राज्य में सबसे बेहतर है। अन्य जिलों जैसे जोधपुर, झुंझुनूं, कोटा, और टोंक में यह प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से भी पीछे है, जो चिंता का विषय है।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
