Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

हरियाणा में नायब के शपथ ग्रहण समारोह में मोदी, शाह और राजनाथ होंगे शामिल

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

-पंचकुला में सतीश पूनियां और तरुण चुघ ने ली बैठक, तैयारियों का जायजा लिया
जयपुर टाइम्स
पंचकुला। हरियाणा में भाजपा सरकार के तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर है। भाजपा हरियाणा के पंचकुला स्थित प्रदेश कार्यालय "पंच-कमल" पर हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ व भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी व भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने 17 अक्टूबर को हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर व्यवस्था प्रमुखों व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, हरियाणा के विधायक और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व व हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहेंगे। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, अर्चना गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले हरियाणा सरकार के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में बेहतर प्रबंधन के लिए दो दर्जन से अधिक विभाग बनाकर सभी को कार्य वितरण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं सतीश पूनियां और तरुण चुघ ने पंचकुला स्थित दशहरा मैदान पहुंचकर भी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।