Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

जयपुर के खातीपुरा स्टेशन पर बम की अफवाह से हड़कंप: मॉक ड्रिल में डस्टबिन से मिला 'बम' डिफ्यूज, यात्रियों को बदले रास्ते से निकाला  

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

रविवार शाम जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने तुरंत एटीएस, क्यूआरटी, सिविल डिफेंस, बीडीएस, फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन की टीमों को मौके पर भेजा। सर्च ऑपरेशन के दौरान डस्टबिन में बम होने का पता चला, जिसे बाद में डिफ्यूज किया गया।

टीमों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ते उपलब्ध कराए। हालांकि, यह पूरी घटना एक मॉक ड्रिल निकली, जिससे टीमों ने राहत की सांस ली। करीब 2 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।