Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

क्या वसुंधरा राजे को मिलेगी भाजपा की कमान? सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

जयपुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है, और ऐसे में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासकर राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम प्रमुखता से उभर रहा है।

हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलवर प्रवास के दौरान वसुंधरा राजे की उपस्थिति और उनके साथ दिखने को इन चर्चाओं से जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वसुंधरा राजे को भाजपा संगठन की कमान सौंपी जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, संघ की ओर से भी वसुंधरा राजे का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रमुखता से सामने आ रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इन अटकलों ने राजनीतिक माहौल को गरम कर दिया है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।