जयपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

जयपुर, 25 सितंबर 2024 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर महान दार्शनिक और ‘अंत्योदय’ के प्रणेता स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने पंडित जी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें संगठन कला का कुशल पारखी और राष्ट्रवादी नेता बताया, जिन्होंने मां भारती की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा प्रस्तुत कर देश के समावेशी विकास और जनसशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया। शर्मा ने कहा कि पंडित जी के ‘अंत्योदय’ सिद्धांत को आदर्श मानते हुए उनकी सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
