Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

सांसद बेनीवाल कल रहेंगे संसदीय क्षेत्र के दौरे पर। 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
सांसद बेनीवाल कल रहेंगे संसदीय क्षेत्र के दौरे पर। 

रावतसर। बाड़मेर- जैसलमेर व बालोतरा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहकर आम आवाम से रूबरू होंगे। इस दौरान सांसद बेनीवाल 10:30 बजे कल्याणपुर पहुंचेगे जिसके बाद जोधपुर के सीवरेज और औद्योगिक फैक्ट्रियों के रासायनिक युक्त गंदे प्रदूषित पानी के भराव से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेकर किसानों और आमजन से मिलेंगे। जिसके बाद वे कल्याणपुर पंचायत समिति साधारण बैठक में भाग लेंगे। वहीं उनके कार्यक्रम के अनुसार वे राम रसोड़ा भवन, कल्याणपुर में दो बजे जनसुनवाई भी करेंगे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।