Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

मंत्री राज्यवर्धन ने जनसंवाद में की विकास पर चर्चा

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क


जयपुर टाइम्स
जयपुर। कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार व झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनसंवाद के दौरान क्षेत्र की जनता से विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। जनसंवाद के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को जानकारी दी कि भाजपा सरकार जनसुविधाओं का सतत विस्तार कर रही है। विधानसभा में सड़क, पानी, बिजली व स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाओं का तेज गति से विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार राजस्थान के जन-जन तक विकास योजनाओं को पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
हर घर नल से जल उपलब्ध हो इसके लिए झोटवाड़ा में पानी की टंकियों का निर्माण किया जा रहा है। आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए सड़कों का विस्तार हो रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में भी भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।