Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

सीकर शहर का नवीन मास्टर प्लान-2041 इस वर्ष लागू होगा - स्वायत्त शासन राज्य मं

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

त्री

जयपुर टाइम्स

जयपुर, 31 जुलाई- स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की कि सीकर शहर का नवीन मास्टर प्लान-2041 इसी वर्ष लागू किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही आमजन से प्राप्त आपत्तियों और सुझावों का निराकरण कर अगली कार्यवाही की जाएगी।

मंत्री ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि आमजन और किसानों के हितों की रक्षा के लिए उच्च न्यायालय के निर्णय को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान के प्रारूप का विधिक परीक्षण किया जा रहा है। प्रारूप बनने के बाद 20 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन्हें निपटाया जाएगा।

मास्टर प्लान की प्रक्रिया:

विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में मंत्री ने बताया कि सीकर शहर के नगरीय क्षेत्र का मास्टर प्लान-2041 बनाने के लिए 5 अप्रैल 2023 को एमएनआईटी, जयपुर को कार्यादेश जारी किए गए थे। नगर विकास न्यास और नगर परिषद, सीकर द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को 6 अक्टूबर 2023 को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया था।

चुनावी आचार संहिता के कारण विलंब:

9 अक्टूबर 2023 को प्रारूप मास्टर प्लान पर आमजन से आपत्ति/सुझाव प्राप्त करने हेतु अधिसूचना जारी की जानी थी, लेकिन विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान आदर्श आचार संहिता के कारण यह संभव नहीं हो पाया। अब इस अधिसूचना को पुनः जारी किया जाएगा।

नए राजस्व ग्राम शामिल:

मास्टर प्लान-2041 के तहत 50 राजस्व ग्रामों को अधिसूचित करते हुए अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक (पूर्व), राजस्थान, जयपुर को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में लागू मास्टर प्लान-2031 में अधिसूचित 38 राजस्व ग्रामों के अतिरिक्त 12 नए राजस्व ग्रामों को शामिल कर तकनीकी प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

यह मास्टर प्लान सीकर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और शहर के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।