Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर.. शहर में सफाई व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह फैलने लगा कचरा सफाई कर्मचारियों की आठवे दिन भी हड़ताल जारी

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क


फुलेरा(राजकुमार देवाल) सफाई कर्मचारियों की बुधवार को आठवे दिन भी हड़ताल पर होने से शहर में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। जगह-जगह कचरा फैला हुआ है। आठ दिन से शहर में सफाई नहीं होने के कारण सड़कों, गलियों और बाजारों में गंदगी का अंबार है जो कि उठ नहीं सका। घरों में अब कचरे की बदबू आने लगी है ।जिससे लोगों का सांस लेना भी दुभर हो रहा है । वहीं दूसरी तरफ पालिका प्रशासन द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। सड़कों पर लगे कचरे के ढेर को हटाने के लिए अपने स्तर पर कोई प्रबंध नहीं कर रहा है। तथा शहरवासियों को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों सहित गंदगी से पैदा होने वाले मक्खी-मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर भी शहर में खतरा बना हुआ है। ऐसे में अगर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नहीं हुई, तो शहर की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल हो जाएगा। ऐसे में शहर की सफाई नही होने से ओर भी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को भी सफाई कर्मचारियों अपनी हड़ताल जारी रखी ।दरअसल, प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर आठ दिनो से हड़ताल पर है। आने वाले दिनों में अगर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहती है तो गंदगी की समस्या विकराल रूप ले सकती है।
कूड़ा नहीं उठने से शहर में सार्वजनिक जगहों पर तो कूड़े के बड़े-बड़े ढेर नजर आने लगे हैं। एक तरफ जहां कूड़े से उठने वाली दुर्गंध लोगों को परेशान कर रही है तो वहीं कूड़े के ढेर पर मंडरा रहे आवारा मवेशी लड़ते हुए वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। हड़ताल से शहर कूड़े के ढेर से पट गया है। ऐसे में लोगों का सड़कों पर चलना भी दूभर हो गया है। ऐसे में पिछले आठ दिन से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में कूड़े की स्थिति क्या होगी। वहीं मुख्य सड़कों सब्जी मंडी सहित कॉलोनियां मे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।