Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

पुलिस थाना जमवारामगढ़ ने 16 घंटे में लापता बालक  को किया दस्तयाब

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

जमवारामगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण डॉ. शांतनु कुमार सिंह (आईपीएस) ने जानकारी दी कि पुलिस थाना जमवारामगढ़ ने ग्राम सरजोली में लापता हुए बालक को 16 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्य में अति. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) हरिप्रसाद सोमानी (आरपीएस), पुलिस उप. अधीक्षक वृत जमवारामगढ़ प्रदीप गोयल (आरपीएस) और थानाधिकारी हरदयाल उ.नि. के नेतृत्व में गठित टीम ने विशेष भूमिका निभाई।

घटना का विवरण: 04 जुलाई 2024 को बाबूलाल मीणा, निवासी सिंगलों की ढाणी सरजोली थाना जमवारामगढ़, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका लड़का दिलखुश मीणा गुरुवार सुबह बिना बताए कहीं चला गया और उसका कोई पता नहीं चल रहा था। इस पर थाने में प्रकरण दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही: प्रकरण दर्ज होते ही थानाधिकारी हरदयाल उ.नि. के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी और मानवीय आसूचना के माध्यम से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए बालक दिलखुश मीणा को 16 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से बालक को सही-सलामत परिवार को सौंपा गया और पुलिस की इस तत्परता की सराहना की जा रही है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।