Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

किसानों और युवाओं को समर्पित होगा इस बार का बजट- गहलौत

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

गहलोत ने कहा कि अब सरकार अपने पांचवें और अंतिम बजट पर काम कर रही है। यह बजट युवाओं को समर्पित होगा। अब तक बजट को लेकर 70000 सुझाव ऑनलाइन सरकार के पास आ गए हैं। बैठकों के जरिए भी लगातार सुझाव लिए जा रहे हैं, जिन्हें बजट में शामिल कराया जाएगा। गहलोत ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है। सारे नेता एकजुट होकर काम कर रह हैं। हमारे बीच प्यार मोहब्बत की बातें होती हैं। अपने पॉलिटिकल करियर को लेकर गहलोत ने कहा कि रिटायरमेंट लेने के बाद में राजनीति पढ़ाऊंगा। जिसमें राजनीतिक स्किल और अनुभव का जिक्र करूंगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।