Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

विराटनगर सीएचसी को चार लाख रुपए की सीबीसी मशीन की भेंट

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
विराटनगर सीएचसी को चार लाख रुपए की सीबीसी मशीन की भेंट

विराटनगर। कस्बे में स्थित राजकीय चिकित्सालय में तालवा के पूर्व सरपंच मास्टर श्रवण लाल गुर्जर ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सीएचसी में मरीजों की समय पर जांच को बढ़ावा देने के लिए चार लाख की कीमत की नई तकनीकी की सीबीसी मशीन सोपी है। कार्यक्रम में समाजसेवी कन्हैयालाल गुर्जर, एसडीएम मूलचंद लुनिया, सरपंच शीशराम दायमा, कालूराम आदि ने पूर्व सरपंच द्वारा सीबीसी मशीन भेंट करने की सराहना करते हुए मानव की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।समाज सेवी ख्यालीराम तवर ने बताया कि पहले सीएचसी में सीबीसी जांच की पुरानी मशीन थी। लेकिन अब नई तकनीक की मशीन मिलने से मरीजों को समय पर जांच हो सकेगी। इस मौके पर पूरे जिला पार्षद रोहिताश सिंधु,वाइस चेयरमैन रामेश्वर यादव ,एडवोकेट जयराम गुर्जर, रामेश्वर शुद्ध ख्यालीराम ब्लॉक सीएमएचओ सुनील मीणा डॉ हनुमान सहाय गुर्जर, एडवोकेट घनश्याम, डॉ रमेश मीणा,सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।