जयपुर
राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का दिया संदेश
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

जयपुर टाइम्स
चाकसू- नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को चाकसू पहुंचते ही भाजपा नेता रामवतार बैरवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राठौड़ का जोरदार स्वागत किया। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। बताया कि राठौड़ जयपुर से गंगापुर सिटी में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करने के लिए जाते समय कुछ देर के लिए यहां रुके थे। राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में अराजकता, बेरोजगारी बढ़ी है।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
