Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुँचायें-अनुपमा जयसवाल

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुँचायें-अनुपमा जयसवाल

चौमूँ विधानसभा में प्रवासी विधायक अनुपमा जयसवाल ने कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों से लिया फीडबैक

चौमूँ निस। चौमूँ विधानसभा में प्रवासी विधायक अनुपमा जायसवाल ने अलग अलग मीटिंगें लेकर लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। शहर के सुभाष सर्किल स्थित विधायक कार्यालय पर चुनाव प्रबंधन समिति की मीटिंग लेकर आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके तत्पश्चात ग्राम हाड़ौता में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में लाभार्थियों से केंद्र सरकार से मिल रही योजनाओं की जानकारी ली। प्रवासी विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने में मदद करें, ताकि ज़रूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होने चुनाव प्रबंधन समिति से वार्तालाप करते हुए अलग अलग ज़िम्मेदारियों को निर्वहन कर रहे कार्यकर्ताओं से वन टू वन मुलाक़ात कर अपनी अपनी ज़िम्मेदारियों को पूर्ण लगन और मेहनत से निभाने के लिए निर्देशित किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।