Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
सवाई माधोपुर

आमजन को घर के नजदीक मिलेगी राहत - अबरार

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
आमजन को घर के नजदीक मिलेगी राहत - अबरार


विधायक दानिश अबरार ने श्यामपुरा में आयोजित महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण कर लिया जायजा
सवाई माधोपुर।
आमजन को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए महंगाई राहत कैंप के तहत श्यामपुरा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार व प्रधान निरमा मीना ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर विधायक अबरार ने कैंप में जनसुनवाई करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू महंगाई राहत कैंप के आयोजन किए जा रहे हैं। यह कैंप जनता को अपने घर के नजदीक ही राहत देने वाले साबित होंगे। इस बीच उन्होंने विभिन्न विभागों के काउंटरों पर आमजन को दी जा रही राहत एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।