Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

दाना शिवम हॉस्पिटल के डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ ने किया गेट टूगेदर कार्यक्रम का आयोजन ।

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
दाना शिवम हॉस्पिटल के डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ ने किया गेट टूगेदर कार्यक्रम का आयोजन ।

विद्याधर नगर स्थित दाना शिवम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ ने शनिवार को सीकर रोड स्थित गोकुल गांव रिसॉर्ट में गेट टूगेदर पार्टी का आयोजन किया जिसमें हॉस्पिटल के सभी स्टाफ एवं डॉक्टर्स ने भाग लिया। तेजपाल यादव एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित इस समारोह में सभी ने नाच गानों के साथ जमकर मस्ती की। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ सुनील कुमार गर्सा व शालिनी तोमर गर्सा ने संयुक्त रूप से बताया कि ऐसे आयोजन करने से मस्तिष्क तनाव मुक्त रहता है, जिससे अनेक रोगों से बचा जा सकता है। डॉ गर्सा ने नर्सिंग सुपरिडेंट तेजपाल यादव उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डॉ सीपी सुथार, डॉ राजवीर गर्सा, डॉ सुभाष दूत, हॉस्पिटल के मुख्य प्रबंधक नरेंद्र सोमरा,डॉ सरिता शर्मा, डॉ आनंद विजय, डॉ गोविंद दुबे, डॉ मोनिका चौधरी, डॉ संगीता चौधरी, डॉ नितिन गुप्ता, डॉ कमलेश अग्रवाल, डॉ विनीत खेमका, डॉ अनुराग गिल, मुकेश चौधरी, सत्यनारायण, राकेश यादव एवं तेजपाल यादव के साथ उनकी पूरी टीम उपस्थित रही।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।