Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

पुलिस ने 2 वर्ष से फरार 5 हजार  के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
पुलिस ने 2 वर्ष से फरार 5 हजार  के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

विराटनगर।कस्बा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 वर्ष से फरार 5000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जयपुर ग्रामीण एसपी राजीव प्रचार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाई जा रही वांछित अपराधियों के गिरफ्तार हेतु विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए एसपी विद्याप्रकाश के निर्देशन,विराटनगर व्रताधिकारी संजीव चौधरी के सुपरविजन थानाधिकारी रामसिंह यादव,मुकेश कुमार उप निरीक्षक प्रभारी डीएसटी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।विराटनगर थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए 2 वर्ष से फरार 5 हजार रू के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं थानाधिकारी रामसिंह ने बताया कि 10 मई 2021 को विराटनगर के ढाणी गोनाडी वार्ड न 15 में तेजपाल गुर्जर की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में 9 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दसवें आरोपी विनोद गुर्जर पुत्र पहलाद गुर्जर को गिरफ्तार किया है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।