Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

नर्मदेश्वर करणी माता मंदिर में हो रहे अनुष्ठान में पहुंचे पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

सरदारशहर। शहर के नर्मदेश्वर करणी माता मंदिर में हो रहे शतचंडी के अनुष्ठान में पूर्व देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। पूनमचंद तिवारी परिवार द्वारा करवाई जा रही शतचंडी के अनुष्ठान में बड़ी संख्या में माता के भक्त आ रहे है। इस अवसर पर उपखंड खंड अधिकारी विजेंद्र सिंह, थानाधिकारी सरदारशहर सतपाल विश्नोई, रतनगढ़ विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित कई गणमान्य लोगों ने अनुष्ठान में शामिल होकर माता की आराधना की। इस दौरान नंदीश्वर काली माता मंदिर में भव्य सुंदरकांड का पाठ का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। इस दौरान बजरंगलाल पांडिया, कालूराम तिवारी, मांगीलाल जोशी, रामप्रसाद बोहरा, ओम प्रकाश पांडिया सिरंगसर ,डॉ गजानंद पारीक, महेश सेवदा, पार्षद राजेश पारीक, अशोक महर्षि, गिरधर शर्मा, श्यामलाल पांडिया, रामअवतार पांडिया, श्रीनिवास पुरोहित, सुरेश तिवारी, जितेंद्र सिंह हाडा, पंडित सत्यनारायण पारीक, रामनिवास पांडिया, सत्यनारायण पुरोहित, श्यामलाल तावनिया, प्रभाकर जोशी, मुरलीधर गौड़ सहित बड़ी संख्या में भक्त जन व गणमान्य जन उपस्थित थे।

विषय:#hindinews/#latestnews

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।