Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां


विराटनगर।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ सांसद डॉक्टर सीपी जोशी को बनाए जाने पर विराट नगर कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दी। इस मौके पर भाजपा नेता पवन शर्मा जवानपुरा ने कहा राजस्थान में निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी आगे आने वाले समय में अपनी सरकार बनाएगी और कार्यकर्ता हाईकमान के इस फैसले का स्वागत करते हैं इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल मीणा, नरेंद्र शर्मा,दीपेश चौबे रोमेश मिश्रा बंशी सैनी जगदीश प्रसाद यादव सत्यनारायण सैनी गिरिराज सैनी रमेश यादव पूर्व सरपंच राजेश यादव भागीरथ शर्मा सुरेन्द्र शर्मा पापडा भोमराज चेची जीवन राम योगी अजय कुमार जैन शिवदान फागणा सीताराम सैनी बाबूलाल शर्मा कैलाश सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।