Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

kal ka mausam : यूपी-हरियाणा समेत इन सात राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट, ठंड के साथ छाएगा घना कोहरा

kal ka mausam : यूपी-हरियाणा समेत इन सात राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट, ठंड के साथ छाएगा घना कोहरा

Dense Fog Alert : देश के उत्तर भारत में ठंड से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान जताया कि अगले दो से तीन दिनों में उत्तर भारत के सात राज्यों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह और रात के समय दृश्यता कम होने से हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ के लिए जारी किया।

मौसम विज्ञान विभाग ने 29 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर और आजमगढ़ में सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाए रहने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में घना कोहरा संभव

मौसम बुलेटिन के अनुसार 29 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में भी 27 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान कोहरा रहेगा। पूर्वी भारत के छह राज्यों नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 29 तक कोहरे का असर रहेगा।

दक्षिण के राज्यों में बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, उत्तरी कर्नाटक, तेलंगाना, कराईकल और माहे में 27 और 28 नवंबर को तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, लक्षद्वीप के दक्षिणी हिस्सों से लेकर तटीय कर्नाटक तक पूर्वी हवाओं का एक ट्रफ बना हुआ है, जिससे 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

श्रीनगर में तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे पहुंचा

श्रीनगर में लगातार चौथी रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। बुधवार रात पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। उधर, शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को एक दिसंबर तक देर रात और सुबह के शुरुआती घंटों में बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया।