Kal Ka Mausam UP: उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के वजह से ठंड का असर बढ़ने वाला है। राज्य के पांच जिलों में बुधवार की रात तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया था वही 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। कई जिलों में हल्का से मध्य कोहरा छाने की संभावना भी जताई गई है।
राज्य के इन जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा तापमान
उत्तर प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी हवाएं चलने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हरदोई कानपुर इटावा नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। हरदोई में तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा। वही रात और दिन दोनों के समय राज्य के कई जिलों में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगे जिससे ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी हो जाएगी।
मौसम विभाग में अगले तीन दिनों में राज्य के कई जिलों में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार जताए हैं। ऐसे में ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी हो जाएगी। ठंड बढ़ने से राज्य के लोगों की परेशानियां भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। दिसंबर के महीने में भयंकर ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।


