Kal Ka Mausam: कहीं कोहरा रोकेगा रास्ता तो कहीं बारिश बनेगी आफत, देखिए उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक कल कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD द्वारा 26 नवंबर 2026 के लिए जारी किए गए पूर्वानुमान में उत्तर व दक्षिण भारत के लिए मौसम में खास बदलाव की बात कही गई है। इसके अनुसार दक्षिण भारत में कई राज्य 26 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवाओं की जद में रहेंगे। इसके अलावा उत्तर, पूर्वोत्तर भारत के साथ देश के पूर्वी हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट है।
कल का मौसम: सर्दियों की शुरूआत के साथ ही फिर से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। 26 नवंबर के मौसम की बात की जाए तो देश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का दौर रहेगा तो कहीं पर घना कोहरा रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD द्वारा 26 नवंबर 2026 के लिए जारी किए गए पूर्वानुमान में उत्तर व दक्षिण भारत के लिए मौसम में खास बदलाव की बात कही गई है। इसके अनुसार दक्षिण भारत में कई राज्य 26 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवाओं की जद में रहेंगे। इसके अलावा उत्तर, पूर्वोत्तर भारत के साथ देश के पूर्वी हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट है।
दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड के साथ कोहरा
मौसम विभाग का कहना है कि 26 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर व उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह व रात को कोहरे का असर रहेगा। विशेषकर दिल्ली के साथ हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब व उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का पूर्वानुमान है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश
इसके साथ ही दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में 26 नवंबर को बारिश का प्रभाव रहेगा। इसमें केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल जैसे कई क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती है।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।