Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

2027 में आमजन के लिए शुरू होगा भरतपुर शहर का नया फ्लाईओवर, 35% निर्माण कार्य हुआ पूर्ण

भरतपुर शहर में बन रहे नए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में बनाए जाने वाले 83 पिलर में से अब तक 39 पिलर तैयार हो चुके हैं। इस फ्लाईओवर के बनने से शहर में वाहन चालकों को जाम की समस्या से मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव होगा।

New Flyover Bharatpur
New Flyover Bharatpur

Bharatpur News: राजस्थान प्रदेश के भरतपुर शहर में 2027 में रहवासियों को नए फ्लाईओवर की सौगात मिल जाएगी। भरतपुर शहर में विकास के बड़े प्रोजेक्ट के रूप में बनाई जा रहे नए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 35% पूरा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अनिरुद्ध ने बताया कि चांदपोल से हीरादास चौराह्य होते हुए सर्कुलर रोड नीमदा गेट तक नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। एक्सईएन ने कहा कि शहर में 307 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे फ्लाईओवर का 35 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग का लक्ष्य अगस्त 2027 तक इसका निर्माण पूर्ण कर इस फ्लाईओवर को आमजन के लिए शुरू करना है।

फ्लाईओवर के 39 पिलर हुए तैयार

भरतपुर शहर में बन रहे नए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में बनाए जाने वाले 83 पिलर में से अब तक 39 पिलर तैयार हो चुके हैं। इस फ्लाईओवर के बनने से शहर में वाहन चालकों को जाम की समस्या से मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव होगा। बता दें कि भरतपुर शहर के फ्लाईओवर निर्माण प्रोजेक्ट के तहत अलग-अलग स्तर पर काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत पाइलिंग और पिलर कास्टिंग सहित यूटिलिटी शिफ्टिंग जैसे कई प्रकार के तकनीकी कार्य प्रगति पर हैं।

2027 में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य होगा पूर्ण

भरतपुर शहर में निर्माणाधीन नए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अगले वर्ष 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अनिरुद्ध ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण अगस्त 2025 में शुरू हुआ था और 2027 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से काम की गति जरुर प्रभावित हुई थी, लेकिन फ्लाईओवर बनाने का कार्य के समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। अब निर्माण जारी रहेगा। यूटिलिटी शिफ्टिंग से लेकर पाइलिंग और पिलर कास्टिंग तक के काम किए जा रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि अगस्त 2027 तक प्रोजेक्ट का निर्माण पूरा हो जाएगा। यह फ्लाईओवर चांदपोल से शुरू होकर हीरादास चौराहा और सर्कुलर रोड होते हुए नीमदा गेट तक शहर के प्रमुख मागों को जोड़ेगा।